हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): कभी-कभी लोगों की लापरवाही दूसरों के लिए मुसीबत खड़ी कर देती है, ऐसा ही एक मामला शनिवार की सुबह हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित कृष्णा गली के पास देखने को मिला और बिजली विभाग का ट्रांसफार्मर पूरी तरह जल कर राख हो गया। ट्रांसफार्मर फूंकने से कई मौहल्लों की बिजली गुल हो गई।
आइए आपकों बताते हैं क्या है पूरा मामला। ट्रांसफार्मर फूंकने के कारण बिजली विभाग ने शुक्रवार को ही ट्रांसफार्मर बदला था और बिजली आपूर्ति को सामान्य किया। शनिवार की सुबह किसी सिरफिरे ने ट्रांसफार्मर के निकट पड़े कूड़े के ढेर में आग लगा दी और केबिल ने आग पकड़ ली।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि देखते ही देखते ट्रांसफार्मर ने पूरी तरह आग पकड़ ली और ट्रांसफार्मर जल कर राख हो गया। जिस कारण इलाके में बिजली सप्लाई बंद हो गई। बिजली विभाग के सूत्रों का कहना है कि शनिवार की शाम तक बिजली सप्लाई सामान्य हो जाएगी।
प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का सही समय, पाएँ 12.9 लाख में प्लॉट वो भी HPDA approved, . 90% लोन सुविधा, Call 9540030099

























