हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में गुरुवार रात एक युवक आत्महत्या करने के प्रयास से पेड़ पर चढ़ गया। लोगों ने युवक को मनाने का काफी प्रयास किया लेकिन युवक ने किसी की नहीं मानी। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचनी दी। पुलिस ने दमकल की मदद से युवक को पेड़ से नीचे उतारा।
दरअसल हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित एक स्कूल के पास एक युवक गुरुवार रात करीब 11 बजे पेड़ पर चढ़ गया और आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई जिन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाने का प्रयास किया।
काफी देर तक जब युवक नहीं माना तो पुलिस ने दमकल की गाड़ी मंगाई। सीढ़ियों पर एक पुलिसकर्मी चढ़ गया और युवक को नीचे उतारा जिसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई और पूछताछ करने लगी।

ब्रेनवेवस इंटरनेशनल स्कूल ने नर्सरी की ट्यूशन फीस माफ की:























