👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में शुक्रवार की सुबह दिन निकलते ही दो पक्षों के लाठी-डंडे निकल आए और एक दूसरे पर हमला करने लगे। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बता दें कि मामला जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र की टीपी नगर चौकी के गांव अच्छेजा का है। जहां गुरुवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे निकल आए। बता दें कि एक दूसरे पर लाठी से हमला करने वाले यह भाई-बहन ही हैं जो कि संपत्ति को लेकर एक दूसरे की जान लेने पर उतारु हैं। हापुड़ नगर कोतवाली प्रभारी सोमवीर ने बताया कि मामला संज्ञान में है और घटनी की जांच की जा रही है।

प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का सही समय, पाएँ 12.9 लाख में प्लॉट वो भी HPDA approved, . 90% लोन सुविधा, Call 9540030099

































