हापुड़,सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): थाना बाबूगढ़ के गांव मुबारकपुर सुल्तानपुर के जंगल में बुधवार को बाइक सवार लुटेरे एक कलैक्शन एजेंट से नोटों का बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में 35 हजार रुपए थे।
एक फाइनैंस कम्पनी सैटिन क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड का कलैक्शन एजेंट राहुल बुधवार की अपराह्न गांव मुबारकपुर सुल्तानपुर से कलैक्शन करके बाइक पर लौट रहा था कि बाइक सवार गुंडों ने ओवर टेक करके कलैक्शन एजेंट को जंगल में रोक लिया। बदमाश तमंचों के बल पर 35 हजार रुपए के नोटों का बैग दिनदहाड़े लूट कर फरार हो गए। लूट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई, परंतु लुटेरों का सुराग नहीं मिला।
ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033
























