हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):बस यात्रियों को बस में चढ़ने व उतरने में कोई परेशानी न हो इसके लिए यातायात पुलिस ने बस बॉक्स बनवाएं है। इन बॉक्स के अंदर ही बस रुकेगी और यात्री बड़ी आसानी से बस में चढ़ और उतर सकेंगे। इससे पहले बस स्टैंड पर बस के रुकने की कोई जगह निर्धारित नहीं थी जिससे बसें आगे-पीछे रुकती थी और यात्री भाग कर बसों में सवार होते थे। लेकिन अब बस इसी पीले रंग के बॉक्स में रुकेंगी जिससे कि यात्रा सुगम बनें।
बता दें कि यातायात निदेशालय लखनऊ के निर्देशानुसार हापुड़ यातायात पुलिस द्वारा जनपद में निर्धारित बस स्टॉप पर पीले रंग से बस बॉक्स बनवाए गए जहां से यात्री सुगमता पूर्वक बस में सवार हो सके व उतर सके। यातायात पुलिस हापुड़ द्वारा दिए गए मानक के अनुरुप बस बॉक्स बनवाकर निदेशालय को भेजे गए थे। इस ब्लू प्रिंट की निदेशालय द्वारा प्रशंसा की गई और प्रदेश के सभी जनपदों को इस ही प्रारुप में बस बॉक्स बनवाने के लिए निर्देशित किया गया है।
प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का सही समय, पाएँ 12.9 लाख में प्लॉट वो भी HPDA approved, . 90% लोन सुविधा, Call

























