
बनखंडा गांव में किसान के गन्ने के खेत में निकला बेहद जहरीला रसेल वाइपर सांप, देखने के लिए जुटे ग्रामीण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बनखंडा गांव में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब किसान के गन्ने के खेत में एक जहरीला सांप दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि यह सांप मोहित त्यागी के खेत में निकला। सांप को देखते ही आसपास के लोगों में हलचल मच गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
बताया जा रहा है कि खेत में दिखाई दिया। सांप रसेल वाइपर प्रजाति का है, जिसे भारत के बेहद जहरीले सांपों में गिना जाता है। इस सांप के काटने से गंभीर खतरा हो सकता है।
घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गन्ने के खेतों में काम करने वाले किसानों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com


























