
हापुड़ जनपद में 40 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड परीक्षा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जनपद में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 40 केंद्र फाइनल किए गए हैं। बोर्ड द्वारा जारी लिस्ट में आपत्तियों के निस्तारण के बाद परीक्षा केंद्र फाइनल किए गए हैं। यहां जिले में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 26875 परीक्षार्थी एग्जाम देंगे। बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी माह में प्रस्तावित हैं। जिला हापुड़ में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं फरवरी माह में कराई जाएंगी। पूर्व में बोर्ड ने परीक्षा के लिए जिले में 43 सेंटर तय किए गए थे। जिसके बाद परीक्षा केंद्रों के संबंध में आपत्तियां मांगी गई थीं। 22 आपत्तियां परीक्षा केंद्रों के संबंध में प्राप्त हुई। अब जिले के शिक्षा विभाग ने परीक्षा केंद्रों के संबंध में आई सभी आपत्तियों के निस्तारण कर दिया है। जिला परीक्षा केंद्र निर्धारण समिति की मीटिंग में 40 परीक्षा केंद्र फाइनल किए गए हैं। परीक्षा केंद्र फाइनल करके लिस्ट बोर्ड को भेज दी गई है। जिला हापुड़ में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 26875 परीक्षार्थी शामिल होंगे। फरवरी माह में बोर्ड की परीक्षाएं जिले में प्रस्तावित हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर पूर्ण व्यवस्थाएं रहेंगी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की जद में कराई जाएंगी। पहले सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जाएंगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक डा. श्वेता प्रठिया के अनुसार जिले में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 40 सेंटर तय किए गए हैं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद परीक्षा केंद्र फाइनल किए गए हैं। बेहतर व्यवस्था बनाकर जिले में फरवरी माह में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं कराई जाएंगी।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739


























