
गढ़-गंगा मेले में पुलिस बल की तैनाती
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गमुक्तेश्वर में गंगा किनारे लगने वाले गढ़ गंगा मेले में 26 थाने स्थापित किए गए हैं। यह मेला 16 नवम्बर से शुरू होगा और मुख्य स्नान 24 नवम्बर का है। गढ़ गंगा मेला क्षेत्र में दुकानें, झूले आदि लगने शुरु हो गए है। मेला में करीब 35 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए यहां पर पुलिस अधिकारियों ने हापुड़ जनपद के अलावा गैर जनपदों से पुलिस बुलाई है। ऐसे में मेला क्षेत्र में करीब 26 थाने और गुंडा दमन, एंटी रोमियों टीम प्रभारी नियुक्त किए है। है। मेले में अलग अलग सेक्टरों में बनाए गए थानों में प्रभारियों के अलावा सहायक प्रभारी नियुक्त किए गए है। दीपावली पर्व के बाद सभी की आमद यहां बनाई गई अस्थायी पुलिस लाइन में कर दी जाएगी।
किसकी कहा तैनातीः
मेले में मेरठ सेक्टर प्रथम में प्रदीप बालियान, मेरठ सेक्टर द्वितीय अरुण कुमार, मेरट सेक्टर तृतीय मेजर सिंह विर्क, मेरठ सेक्टर चतुर्थ सुमित मलिक . सदर बाजार थाना जितेंद्र बालियान,
थाना हापुड़-बुलंदशहर सेक्टर आठ सोनू कुमार, थाना हापुड़- सेक्टर जसवंत सिंह, थाना बुलंदशहर कवंर सिंह, थाना दिल्ली सेक्टर 10 संजय सिंह, थाना घाट सेक्टर ए शशांक सिंह, थाना घाट सेक्टर वी महन्थराज सिंह, थाना घाट सेक्टर सी संजीव कुमार, थाना पशु मेला सेक्टर मनीष चौहान, थाना ब्रजघाट सेक्टर मनोज मिश्रा, महिला थाना रंजना सिंह, थाना नक्का कुंआ रोड रूट अजयवीर सिंह, थाना मस्तरामकुटी, अजय कुमार कुमारासह, सिंह, थाना गढ़ चौपालरूट दिनेशच चौपाल रूट दिनेश चंद, थाना रेलवे रोड राज किशोर, थाना स्याना चौपला रूट नरेंद्र प्रसाद, थाना मेरठ रोड रूट उपदेश कुमार, थाना बुलंदशहर रूट शरद यादव, थाना पलवाड़ा मोड़ रूट अशोक कुमार, थाना स्काईलार्क तिराहा ब्रज किशोर, थाना सदर रूट कामेश कुमार, थाना मेला पार्किंग महेंद्र सिंह, थाना गंगा एक्सप्रेस के विनोद पांडेय प्रभारी को बनाया गया है। इसके अलावा चौकी प्रभारी समेत एंटी रोमियो टीम का गठन किया गया है।
DIVYANSH ARYA HEIGHTS: EXCLUSIVE 3 & 4 BHK RESIDENCES: 9762489492


























