
बीजेपी हापुड़ दक्षिण मंडल द्वारा दीपावली मिलन समारोह मनाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी हापुड़ दक्षिण मंडल द्वारा रोटरी भवन नव ज्योति कॉलोनी में दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष कविता माधरे एवं निवर्तमान क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुनील वर्मा जी ने की तथा कार्यक्रम का सफल संयोजन मंडल उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री श्यामेंद्र त्यागी, कपिल सिंघल,प्रशांत त्यागी,हेमंत त्यागी,शैलेंद्र राणावत ,विवेक गर्ग(सोनू),राजेश सक्सेना,अमरजीत चौधरी,सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता, जिला एवं मंडल पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी वरिष्ठजनों एवं कार्यकर्ताओं के साथ दीपावली की खुशियाँ साझा कर आपसी स्नेह, सौहार्द एवं संगठनात्मक एकता का संदेश दिया गया।
DIVYANSH ARYA HEIGHTS: EXCLUSIVE 3 & 4 BHK RESIDENCES: 9762489492


























