
मासूम को कब्रिस्तान में पीटा, वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव मुरादपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि दो युवक गांव के ही 6 साल के मासूम बच्चे को कब्रिस्तान ले गए और वहां उसके साथ मारपीट की। परिजनों का आरोप है कि युवकों ने बच्चे को डंडे से पीटा और चाकू से हत्या करने की धमकी भी दी।
बताया जा रहा है कि दोनों युवक बच्चे को कब्रिस्तान के बाद गन्ने के खेत की ओर भी ले जा रहे थे। इसी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गांव में हड़कंप मच गया।
वीडियो वायरल होने की सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। घटना को लेकर परिजनों में रोष है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि और घटना के पीछे की वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com


























