
अज्ञात बाइक सवार ने साइकिल में मारी टक्कर, इलाज के दौरान 61 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ नगर क्षेत्र में सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। गांव गोयना निवासी 61 वर्षीय मुकेश पुत्र जगदीश साइकिल से अपने गांव से बदनौली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एचपी पेट्रोल पंप के सामने पीछे से आए एक अज्ञात बाइक सवार ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय हापुड़ में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। पुलिस के अनुसार, तहरीर मिलने के बाद मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, हादसे के बाद अज्ञात बाइक सवार की तलाश की जा रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365


























