
गाजियाबाद: अवैध पटाखों के साथ हापुड़ के तीन गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गाजियाबाद जिले में पुलिस ने त्योहारों के सीजन से ठीक पहले अवैध पटाखों के खिलाफ एक बहुत बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। भोजपुर और मोदीनगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध पटाखों का जखीरा बरामद किया है और मौके से हापुड़ के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।”
“पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि भोजपुर इलाके में एक मकान में अवैध पटाखे भारी मात्रा में जमा होने की पुख्ता सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत वहां छापा मारा, जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हालांकि, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए भागने की कोशिश कर रहे तीन आरोपियों को घेराबंदी कर दबोच लिया। तलाशी के दौरान मौके से करीब दो क्विंटल अवैध पटाखे बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत बाजार में लगभग 7 लाख रुपए आंकी गई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहित कुमार (निवासी- आदर्श नगर कॉलोनी, दस्तोई रोड, हापुड़), पंकज कुमार (निवासी- केशव नगर, स्वर्ग आश्रम रोड, हापुड़) और सौरभ कुमार (पुत्र ब्रह्म सिंह, निवासी- ग्राम अच्छेजा, हापुड़) के रूप में हुई है। वहीं, दूसरी तरफ एक अन्य कार्रवाई में मोदीनगर पुलिस ने तेल मिल गेट कॉलोनी में भी छापेमारी कर अवैध पटाखों का एक और बड़ा जखीरा पकड़ा है, जहां से भी दो लोगों की गिरफ्तारी की गई है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है कि ये अवैध पटाखे कहां सप्लाई किए जाने थे।””बहरहाल, पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से अवैध पटाखा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010
























