
देरी से कूड़ा उठने से लोग परेशान, सड़क पर बनी जाम की स्थिति
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका द्वारा वक्त- बेवक्त कूड़ा उठाया जाता है जिसकी वजह से लोगों को परेशानी होती है। सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती है। बताया जा रहा है कि दोपहर तक जगह-जगह से कूड़ा उठता है। ऐसे में लोगों ने नगर पालिका परिषद हापुड़ के अधिकारियों से समय पर कूड़ा उठवाने की मांग की है।
हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड व्यस्त इलाकों में से एक है जहां पर मंगलवार की दोपहर के समय कूड़ा उठता हुआ दिखाई दिया जिसके कारण लोगों को परेशानी हुई। कूड़ा देरी से उठने के कारण सड़क पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। नगर पालिका परिषद हापुड़ के कर्मचारियों अधिकारियों को सुबह के समय कूड़ा उठवाना चाहिए जिससे यातायात में व्यवधान पैदा ना हो।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069


























