
गढ़मुक्तेश्वर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 162 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे,डीएम ने दिया आशीर्वाद
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com):जनपद हापुड की तहसील गढ़मुक्तेश्वर के होटल ली पैलेस में मंगलवार को समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत हापुड अध्यक्ष श्रीमती रेखा नागर, विधायक गढ़मुक्तेश्वर हरेंद्र सिंह तेवतिया, जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना (I.A.S.) एवं मुख्य विकास अधिकारी सुश्री श्रुति शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
इस समारोह में जनपद के कुल 162 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया, जिसमें हिंदू एवं मुस्लिम दोनों समुदाय के जोड़े शामिल रहे। सभी 162 नव विवाहित जोड़ों को सरकार द्वारा निर्धारित अनुदान राशि, उपहार स्वरूप गृहस्थी का सामान एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को सुखमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी।
जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों से अपील की कि जिन नवविवाहित जोड़ों की वोटर आईडी नहीं बनी है, वे अपनी वोटर आईडी अवश्य बनवाएं। इस हेतु कार्यक्रम स्थल पर BLO की तैनाती भी की गई थी, जिनके द्वारा मौके पर ही वोटर आईडी से संबंधित फॉर्म भरवाए गए।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख, खंड विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365


























