
आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम एवं रवांगी स्थल का किया निरीक्षण
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत मंगलवार, 03 नवम्बर-2026 को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती कविता मीना (I.A.S.) ने नवीन मंडी में स्थित स्ट्रांग रूम एवं रवांगी स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता, विद्युत व्यवस्था, अग्निशमन यंत्र, बैरिकेडिंग तथा साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने रवांगी स्थल पर वाहनों की पार्किंग, पोलिंग पार्टियों के बैठने, सामग्री वितरण एवं वापसी की व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि स्ट्रांग रूम में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा भारत निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुसार सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि चुनाव को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़


























