
हापुड़ में नकली क्रीम की खेप पकड़ी गई, 5 कुंतल क्रीम नष्ट
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की खाद्य सुरक्षा विभाग टीम ने सोमवार की मध्य रात्रि के करीब शेखपुर, कुचेसर चौपला स्थित जय नागर की क्रीम निर्माण यूनिट पर छापा मारा और तीन नमूने जांच हेतु लिए।मिलावट के संदेह पर करीब 5 कुन्तल क्रीम नष्ट कराई गई। जिलाधिकारी हापुड़ के निर्देशन में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।खाद्य टीम ने छापेमारी के दौरान मौके से क्रीम के तीन नमूने जांच के लिए लिए।यूनिट में वनस्पति, रिफाइंड ऑयल, एसएमपी और दही से तैयार की जा रही लगभग 5 कुंतल क्रीम को मिलावटी पाए जाने पर नष्ट कराया गई। नष्ट की गई क्रीम की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है।
कार्रवाई के दौरान खाद्य कारोबार का संचालन भी बंद करा दिया गया है।
इस छापेमारी में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोहित, सहरिश सादात और विपिन सहित विभागीय टीम मौजूद रही।
खाद्य विभाग के अनुसार नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित इकाई के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बताते है कि इस यूनिट हापुड के कबड्डी बाजार, शिवपुरी के ठिकाने पर भी सप्लाई की जाती थी।
DIVYANSH ARYA HEIGHTS: EXCLUSIVE 3 & 4 BHK RESIDENCES: 9762489492


























