
आजाद अधिकार सेना का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़। सरकारी अधिकारियों द्वारा फोन न उठाने और जनता के प्रति जवाबदेही की कमी का आरोप लगा आजाद अधिकार सेना ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया।
सेना के जिलाध्यक्ष सचिन रावल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार सभी एसडीएम कार्यालय गढ़मुक्तेश्वर पर एकत्र हुए और प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि आज मोबाइल फोन सरकारी कामकाज का प्रमुख माध्यम है, लेकिन अक्सर अधिकारियों द्वारा फोन का उत्तर नहीं दिया जाता और मिस्ड कॉल पर कॉल बैक की कोई व्यवस्था नहीं है। विभागों ने अधिकारियों के निजी नंबरों को सरकारी कार्यों के लिए अपना लिया है, लेकिन वे वेबसाइटों पर सार्वजनिक नहीं हैं।
प्रमुख मांगें –
- सरकारी व निजी दोनों श्रेणियों के नंबर विभागीय वेबसाइट व सूचना-पट्ट पर नाम, पदनाम सहित प्रदर्शित हों।
- कार्यालय समय में अधिकारी फोन पर उपलब्ध रहें और 4 घंटे के भीतर कॉल बैक करें।
- कॉल की निगरानी व वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मासिक समीक्षा हो।
- लगातार फोन न उठाने पर प्रशासनिक कार्रवाई हो।
इस मौके पर रंजीत यादव, कुल्ली यादव, संजीव, नितिन कुमार, कृष्ण यादव, मनोज यादव, श्रीराम, वाबू जयदास व हेमंत शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़

























