
गढ़: सड़क हादसे में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में रविवार की रात 9:00 बजे दवाइयों से भरा मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया जो 8 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया। सड़क हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जिसे वाहन सवारों का हाल जाना और क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटाया।
जानकारी के अनुसार मामला रविवार की रात का है जब गढ़मुक्तेश्वर में मीरा रेती से अल्लाह बक्शपुर मार्ग पर यह हादसा हुआ। ट्रक लखनऊ की ओर जा रहा था। जैसे ही वह गढ़ में पहुंचा तो हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया जिसके बाद पुलिस ने ट्रक में सवार लोगों का हाल जाना और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480




























