
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के रहने वाले एक युवक को यह उम्मीद भी नहीं थी कि दिवाली पर उसकी किस्मत चमकेगी और छप्पर फाड़ कर उसके घर धन वर्षा होगी। जी हां एक ग्राहक ने एक मोबाइल शॉप से मोबाइल खरीदा इसके कूपन में 10 लाख रुपए का पुरस्कार मिला। यह खबर सुनकर मोबाइल ग्राहक अमित की खुशी का ठिकाना ना रहा। इस अवसर पर युवक को बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है।
ओप्पो मोबाइल कंपनी द्वारा दीपावली को देखते हुए कई सारे ऑफर निकाले गए हैं जिसमें दिवाली रेफल एक्टिविटी भी शामिल है। इसी बीच कंपनी का मोबाइल खरीदने के लिए हापुड़ निवासी अमित कुमार, हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित आर के प्लाजा के सामने एक मोबाइल शॉप पर मोबाइल खरीदने पहुंचे। जब उन्होंने अरोड़ा इंटरप्राइजेज से मोबाइल खरीदा तो उन्हें पता चला कि उनके कूपन में 10 लाख रुपए का इनाम निकला है। बस फिर क्या था? अमित को तो पहले विश्वास ही नहीं हुआ लेकिन जब दुकान के संचालक और कंपनी के प्रतिनिधि ने उन्हें अवगत कराया तो उन्हें भरोसा हुआ कि यह ना तो कोई मजाक और ना ही कोई सपना है। बल्कि असलियत में उन्होंने 10 लाख रुपए जीते हैं। इस अवसर पर हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक महेश कुमार, कंपनी के प्रतिनिधि, दुकान संचालक आदि ने अमित कुमार को केक काटकर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सभी ने ढोल पर डांस भी किया।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com





























