
‘दीपावली मिलन कार्यकर्ता सम्मेलन’ में विधायक विजयपाल आढ़ती ने गिनाए विकास कार्य
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ सदर विधायक विजयपाल आढ़ती द्वारा रविवार को हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित मनोहर रिजेंसी में दीपावली मिलन कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जहां बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर सभी ने परस्पर एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी।
विधायक विजयपाल आढ़ती ने कार्यक्रम के दौरान सभी को क्षेत्र में किए गए विकास के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि मोदी व योगी की सरकार में क्षेत्र में काफी तेजी से विकास हो रहा है। सड़के बनी है, मेडिकल की सुविधा मिली है। लोगों को स्वास्थ्य की सुविधा भी मिली है। हर वर्ग के लिए सरकार ने कार्य किया है। किसान, युवा, महिलाएं सभी के लिए योजनाएं बनाई है और उन्हें जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।
दीपावली के पावन अवसर को देखते हुए सदर विधायक हापुड़ विजयपाल आढ़ती ने दीपावली मिलन कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें जिला अध्यक्ष हापुड़ कविता माधरे, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. विकास अग्रवाल, भाजपा की वरिष्ठ नेत्री अलका निम, कपिल SM, प्रवीण सेठी, कपिल सिंघल, पवन गर्ग आदि शामिल हुए।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068





























