
हापुड़: दिल्ली रोड पर फर्नीचर की दो दुकानों में लगी भीषण आग, तीन दमकल गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): हापुड़ में दिल्ली रोड पर बीकानेर स्वीट्स के पास सीएनसी मास्टर वर्क (डिजाइनर फर्नीचर) की दो दुकानों में सोमवार की तड़के अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दो दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। दुकानों में आग तेजी से फैल रही थी। स्थिति को देखते हुए फायर स्टेशन से एक और दमकल गाड़ी बुलाई गई। इसके बाद तीन दमकल गाड़ियों ने लगातार पानी की बौछार कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।दमकल विभाग की तत्परता से आग को आसपास की अन्य दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया। हालांकि आग की चपेट में आने से सीएनसी डिजाइनर मशीनें और दुकानों में रखा अन्य सामान जल गया जिससे लाखों का नुकसान हो गया।समय रहते दमकल विभाग की कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।



























