
हापुड में निकाली गई यातायात जागरूकता रैली
हापुड, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों के साथ-साथ एक नवम्बर को हापुड मे भी यातायात जागरूकता माह का आगाज हो गया।यह एक माह तक चलेगा।
पुलिस अधीक्षक मधुवन कुमार सिंह ने रविवार को यातायात माह नवम्बर-2026 का शुभारंभ किया और यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रैली नगर पालिका परिसर से शुरू हुईं और नगर भ्रमण के बाद समाप्त हो गई। रैली में शामिल ट्रैफिक स्टाफ व एनसीसी छात्र व छात्राएं शामिल हुए जो हाथों तख्तियां लिए थे,जिन पर ट्रैफिक रूल का पालन करने के आग्रह किया गया था।
पुलिस अधीक्षक मधुवन कुमार सिंह ने बताया कि यातायात जागरूकता रैली का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक करना था।उन्होने लोगो से अपील की कि वे सड़क पर वाहनो को बे तरकीब खडा न करे और पुलिस के साथ सहयोग करे।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी यातायात भी उपस्थित रहे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365




























