
पीईटी की परीक्षा में 64.35 फीसदी अभ्यर्थी रहे उपस्थित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पीईटी की परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई। दोनों पालियों में 64.35 फीसदी अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी। कुल पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 7,661 उपस्थित रहे जबकि 4,243 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। कड़ी चेकिंग के पश्चात ही भीतर प्रवेश दिया गया।
चैन, मंगलसूत्र, चूड़ियां, ब्रेसलेट, घड़ी, कुंडल और बेल्ट पहनकर पहुंचे अभ्यर्थियों को जांच के बाद निर्धारित स्थान पर यह सामान उतरवा कर रखवाया गया। बायोमेट्रिक सत्यापन कराकर ही केंद्र में प्रवेश दिया गया। आपको बता दे कि जनपद हापुड़ के 13 केंद्र पर परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित हुई। अब यह परीक्षा 1 नवंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा को नकल विहिन्न संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़




























