
👁 2 views Views
ऑटो के पीछे लटककर सफर करने की जानलेवा वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में जान जोखिम में डालकर सफर करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो दिल्ली रोड स्थित श्री बालाजी मंदिर के पास का बताया जा रहा है। इसमें एक युवक ऑटो के पीछे लटककर यात्रा करता दिखाई दे रहा है। युवक की इस लापरवाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। यातायात नियमों को ताक पर रखकर इस तरह सफर करना न सिर्फ युवक, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी खतरा बन सकता है। मौके की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*



























