
खादर की जमीन पर कब्जा व लोगों को कुचलने के प्रयास के आरोप में ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पुष्पावती पूठ में गंगा खादर की जमीन पर कब्जा करने और आसपास लोगों को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक अली अकबर पुत्री जहीरा को गिरफ्तार कर लिया है और ट्रैक्टर को सीज कर दिया है। मौके पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के पुष्पावती पूठ के किनारे गंगा बहती है। आरोप है कि अली अकबर ने ट्रैक्टर से मेढ काटकर कमल की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जिसके बाद इसकी भनक लगते ही कमल के परिजन मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों में विरोध शुरू हो गया। आरोपी ने लोगों के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। उसने ट्रैक्टर को चारों तरफ घुमाते हुए हैरो और ट्रैक्टर से लोगों को कुचलने और काटने का प्रयास किया। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और ट्रैक्टर को सीज कर दिया। हापुड़ के ASP महेश कुमार ने बताया कि मौके पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739




























