
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र में बीते सोमवार की रात को गढ़-स्याना मार्ग पर हुए हादसे में मिठाई से भरा पिकअप पलट गया। इस दौरान पिकअप में रखी 30 क्विंटल मिठाई सड़क पर बिखर गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मिठाई में से अजीब-सी महक आ रही थी इससे यह प्रतीत होता है कि पिकअप में भरकर रातों-रात मिठाई को सप्लाई किया जा रहा था। सूचना पाकर बहादुरगढ़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मिठाई संचालक को मामले से अवगत कराया।
वहीं मिठाई संचालक दूसरा वाहन लेकर घटनास्थल पर पहुंचा और पुलिस निगरानी में सड़क पर बिक्री मिठाई लदवाकर वहां से उड़न छू हो गया। मामला उजागर होने पर बहादुरगढ़ पुलिस ने हादसे के मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की बात कहकर मिठाई लेकर जाने वाले को थाने बुलाया है। अब सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि खाद्य सुरक्षा विभाग के पहुंचने से पहले ही मिठाई संचालक को फोन कर सड़क पर बिखरी मिठाई क्यों हटवा दी गई? यहां तक की बहादुरगढ़ थाने की पुलिस ने मिठाई से संबंधित कोई दस्तावेज का आकलन क्यों नहीं किया यह मिठाई कहां से आ रही थी और कहां जा रही थी। बहादुरगढ़ पुलिस ने इसकी कोई सूचना नहीं ली। सड़क पर बिखरे हुए मिठाई किस-किस दुकानों पर गई होगी इसकी भी जांच होनी चाहिए।
आपको बता दें कि गढ़-स्याना मार्ग पर सोमवार की रात कैंटर की टक्कर से मिठाई से भरा पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद पिकअप में भारी मिल्क केक समेत तीन प्रकार की करीब 30 क्विंटल मिठाई सड़क पर बिखर गई थी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों को मिठाई में से अजीब-सी दुर्गंध आ रही थी जिससे मिठाइयों में मिलावट होने की आशंका जताई गई। हादसे के बाद थाना बहादुरगढ़ पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची और मिठाई संचालक को मामले से अवगत कराया। इसके बाद मिठाई संचालक तत्काल मेरठ से दूसरा वाहन लेकर घटनास्थल पर पहुंचा और सड़क पर बिखरी मिठाई वहां में भरवाकर ले गया। आरोप है कि दिवाली जैसे इतने बड़े त्यौहार पर पुलिस ने मिठाइयों के बिना जांच कारण कैसे जाने दिया? वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग को जैसे ही मामले की जानकारी हुई तो वह तत्काल मौके पर पहुंचे, लेकिन घटनास्थल पर विभाग को कुछ नहीं मिला। बहादुरगढ़ पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि सड़क पर बिखरी मिठाई पुलिस की निगरानी में विभाग द्वारा बिना जांच किए कैसे गायब हो गई? पुलिस द्वारा हादसे के मामले में ना कोई रिपोर्ट दर्ज की गई है। फिलहाल मामले को बीते 4 दिन हो गए हैं। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671




























