
युवा उत्सव 2 नवम्बर को
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी, हापुड़ के तत्वाधान में एक दिवसीय जनपद स्तरीय युवा उत्सव (सांस्कृतिक कार्यक्रम) का आयोजन दिनांक 02.11.2026 को जे.एम.एस. स्कूल हापुड़ में किया जाना निर्धारित है। उक्त कार्यक्रम में 05 विधायें यथा-लोकनृत्य (समूह), लोकगीत (समूह), नुक्कड़ नाटक (समूह), पेन्टिंग एवं कविता लेखन आदि का आयोजन किया जायेगा। प्रतियोगिता में प्रतिभागिता की आयु सीमा 17 अगस्त, 2026 को 15 से 29 वर्ष की आयु के मध्य निर्धारित की गयी है। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार भी वितरण किया जायेगा साथ ही यह भी अवगत कराना है कि जनपद स्तर पर उक्त विधाओं में प्रथम विजेता प्रतिभागियों को मण्डल स्तर पर आयोजित युवा उत्सव कार्यक्रम दिनांक 17.11.2026 को मेरठ में प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त होगा। उक्त कार्यक्रम में कोई भी जनपद का इच्छुक प्रतिभागी अपना पंजीकरण ऑन लाईन माय भारत ऐप से अथवा दिनांक 02.11.2026 को प्रातः 09:00 बजे जे.एम.एस.स्कूल के इण्डोर हॉल में उपस्थित होकर भी करा सकते हैं। कार्यक्रम की अधिक जानकारी हेतु श्रीमती अंजू, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, मो.नं. -7838910141 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
टाटा की सभी गाड़ियां लोन पर उपलब्ध, खरीदने पर पाएं उपहार: 9457545133, 9217992716




























