
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोर आए दिन चोरी की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस के सामने चुनौती पेश कर रहे हैं। ताजा मामला सिंभावली थाना क्षेत्र के ग्राम बरसरा से सामने आया है, जहां सड़क किनारे खड़े एक ट्रक को अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बना लिया। चोर ट्रक में लगे दो बैटरे चोरी कर मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, ग्राम बरसरा में एक ट्रक सड़क किनारे खड़ा हुआ था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मौका पाकर ट्रक में लगे दोनों बैटरे चोरी कर लिए। जब चालक को बैटरे चोरी होने की जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। चालक ने आसपास जानकारी जुटाने के साथ ही चोरों का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।
इसके बाद पीड़ित ट्रक चालक ने सिंभावली थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। चालक ने पुलिस से चोरी हुए दोनों बैटरों की बरामदगी और घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों का पता लगाकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
अब देखना यह होगा कि पुलिस इस चोरी की घटना का खुलासा कब तक कर पाती है और ट्रक से चोरी हुए दोनों बैटरे बरामद हो पाते हैं या नहीं।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़




























