
ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में खेड़ा गेट के पास बुधवार की रात तेज रफ्तार ट्रक की बाइक से भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान बाइक काफी दूर तक घिसटती चली गई। सड़क हादसे में बाइक सवार सड़क किनारे जा गिरा जिससे वह बाल-बाल बच गया और उसकी जान बच गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस दौरान दोनों ही वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
मामला बुधवार की रात का बताया जा रहा है जब ट्रक ने खेड़ा गेट के पास पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के दौरान बाइक सवार सड़क किनारे गिर गया जो बाल-बाल बच गया। इसके बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची जिसने बाइक सवार का हाल जाना और दोनों वाहनों को कब्जे में लिया।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़



























