
जनपद हापुड़ में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पीईटी की परीक्षा शुरू
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी PET के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अभ्यर्थियों को भीतर प्रवेश दिया गया। जिले में 13 केंद्र बनाए गए हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार को परीक्षा शुरू हुई। यह परीक्षा 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को कराई जाएगी। ऐसे में अधिकारी लगातार भ्रमणशील है जो केंद्र का निरीक्षण कर रहे हैं। प्रथम पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक जबकि द्वितीय पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित होगी। पहली पाली में 5952 और दूसरी पाली में 5952 अभ्यर्थी पंजीकृत है।
जनपद में परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए 13 स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। हापुड़ के दीवान इंटर कॉलेज, एलएन पब्लिक स्कूल, मारवाड़ इंटर कॉलेज, एसएसवी इंटर कॉलेज, सर्वोदय इंटर कॉलेज, आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज हापुड़, बथेसदा एकेडमी, ताराचंद जनता इंटर कॉलेज, दिल्ली पब्लिक स्कूल, श्री चंडी विद्यालय इंटर कॉलेज, श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज हापुड़, श्रीमती ब्रह्मा देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर उत्तर माध्यमिक विद्यालय हापुड़ और श्री जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। हापुड़ के एएसपी महेश कुमार ने बताया कि सभी केंद्र, कक्षाएं सीसीटीवी से लैस है।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*


























