
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने स्टंटबाजी करने वाले युवकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। राजाजी हवेली होटल पर स्विफ्ट कार के बोनट पर केक रखकर तलवार से काटने और स्टंटबाजी करने वाले 8 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार युवकों में संजय पुत्र कालूराम निवासी रघुवीर गंज मेरठ रोड, हापुड़, अमन पुत्र विजय पाल निवासी मेरठ रोड, हापुड़, मोहित पुत्र मनोज निवासी मेरठ रोड हापुड़, आकाश बेनीवाल पुत्र सुनील बेनीवाल निवासी कचहरी कंपाउंड हापुड़, रितेश पुत्र विनोद कुमार निवासी फ्री गंज रोड, हापुड़, अर्पित पुत्र खलीफा निवासी मेरठ रोड हापुड़, अजीत पुत्र राजेंद्र निवासी शक्ति नगर कॉलोनी हापुड़ और सागर पुत्र महिपाल निवासी मेरठ रोड हापुड़ शामिल हैं। पुलिस ने स्विफ्ट कार और टीवीएस रेडर मोटरसाइकिल बरामद की है।पुलिस के मुताबिक, घटना में शामिल दो अन्य नाबालिग लड़कों को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने उनके भविष्य को ध्यान में रखते हुए परिजनों को थाने बुलाकर इस तरह की हरकत दोबारा न करने की सख्त हिदायत दी है। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर स्टंटबाजी और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।


























