
हापुड़: शिवा महिंद्रा के सर्विस सेंटर में हुई मारपीट की वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित महिंद्रा शोरूम के सर्विस सेंटर में गार्ड और अन्य वर्कशॉप के डेंटर में हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई जिसके बाद दोनों में जमकर मारपीट हुई। आसपास खड़े लोग दोनों को समझाने का प्रयास करते रहे। मारपीट की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।
हापुड़ में गुरुवार की सुबह वायरल हुई वीडियो में देखा जा सकता है कि दो व्यक्तियों में मारपीट हो रही है। एक महिंद्रा के सर्विस सेंटर का गार्ड है जबकि दूसरा व्यक्ति सामने स्थित वर्कशॉप का डेंटर है। दोनों में पार्किंग को लेकर हुई कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया। आसपास खड़े व्यक्तियों ने दोनों को समझाने का काफी प्रयास किया। फिलहाल मारपीट की यह घटना कैमरे में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com



























