
👁 20 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में एक बाइक ट्रक से टकरा गई। सड़क हादसा इतना भयानक था कि एक युवक की मौत हो गई। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर परिजनों को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतक की पहचान 19 वर्षीय राज पुत्र धनपाल निवासी पाली, हरदोई के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार मामला मंगलवार का है जब राज बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था जिसके आगे ट्रक चल रहा था। ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए जिसके बाद बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी। सड़क हादसे में राज की मौत हो गई। जवान बेटे की मौत से परिजनों में मातम छाया है।
टाटा की सभी गाड़ियां लोन पर उपलब्ध, खरीदने पर पाएं उपहार: 9457545133, 9217992716

























