
सीनियर सिटीजन ने मनाया दीपावली पर्व
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सीनियर सिटीजन कल्याण समिति (रजि.) हापुड़ ने संस्था का स्थापना दिवस व दीपावली समारोह बड़े ही आनंद के साथ भारतीय परंपरा के अनुसार मनाया। समारोह का प्रारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित करके किया।
समारोह के अतिथि श्री दिगंबर जैन समाज हापुड़ के पूर्व अध्यक्ष अनिल जैन, अग्रवाल महासभा के मंत्री विमलेश गोयल, कोषाध्यक्ष शरद अग्रवाल का सम्मान संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र गर्ग, महामंत्री राजकुमार गर्ग तथा संरक्षक नवरत्न सिंह त्यागी ने शॉल ओढाकर किया। साथ ही संस्था के नए सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए और 80 वर्षीय सदस्यों को सम्मानित किया गया।
संस्था के महामंत्री राजकुमार गर्ग ने संस्था की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और सभी योजनाओं पर प्रकाश डाला अन्य वक्ताओं में सरदार करम सिंह, मधु गर्ग आदि ने प्रदूषण रहित दीपावली मनाने का आह्वान किया। समारोह में संस्था के तृतीय संस्करण विमोचन किया गया।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480
























