
👁 6 views Views
ट्रैफिक रूल के उल्लंघन पर पुलिस ने चालान करके वसूले 93 हजार रूपए
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा धड़ाधड़ किए जा रहे वाहन चालान का नागरिकों में कोई खौफ दिखाई नही दे रहा है।
हापुड जनपद में चलाये जा रहे पुलिस के विशेष चैकिंग अभियान के अन्तर्गत हापुड़ पुलिस ने सोमवार को 627 वाहन चैक किए, जिसमें से एमवी एक्ट के अन्तर्गत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 102 वाहनों का चालान (93,500/-रूपये शमन शुल्क) एवं 04 वाहन सीज किए गए। पुलिस की यह कार्रवाई गत एक पखवाड़ा से जोर पकड रही है परन्तु लोग सुधर नही रहे।
पुलिस का यह अभियान जारी रहेगा।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365
























