
👁 44 views Views
स्याना से चोरी गई बाइक हापुड मे मिली
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):थाना सिम्भावली पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।यह बाइक बुलन्दशहर जनपद के थाना स्याना क्षेत्र से चोरी गई थी।
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए वाहन चोर थाना सिम्भावली के गांव फरीदपुर गोसाई के चिराग व निशान उर्फ काके तथा बुलन्दशहर जनपद के,गांव रंगपुर सलेमपुर का सौरभ है।पुलिस ने तीनो को जेल भेज दिया है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़
























