
गढ़मुक्तेश्वरः अल्लाबख्शपुर फ्लाईओवर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव अल्लाहबख्शपुर फ्लाईओवर के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। राहगीरों ने बताया कि व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ था।
हादसे की सूचना मिलने पर हाईवे पेट्रोल यूनिट और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास कर रही है। साथ ही हादसे में शामिल अज्ञात वाहन और उसके चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*























