
बाबूगढ़ पुलिस ने जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों को किया जागरूक
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ पुलिस द्वारा रविवार को थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम और साइबर टीम के साथ ग्राम हवीसपुर विगास के सचिवालय में जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को यातायात व्यवस्था, साइबर अपराधों से बचाव और महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक किया गया।
जन चौपाल में पुलिस टीम ने ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचने के उपाय बताए और मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।
इसके साथ ही रजिस्टर नंबर-8 में दर्ज अपराधियों तथा नकबजनी, चोरी, लूट और डकैती जैसे अपराधों में संलिप्त अपराधियों का सत्यापन भी किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने जन चौपाल में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों एवं ग्रामीणों को गांव में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही आगामी विधानसभा एवं पंचायत चुनावों को ध्यान में रखते हुए ग्रामीणों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने तथा किसी भी प्रकार के अपराध की रोकथाम में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
DIVYANSH ARYA HEIGHTS: EXCLUSIVE 3 & 4 BHK RESIDENCES: 9762489492
























