
महर्षि वाल्मीकि जयंती को लेकर थाना प्रभारी ने किया मंदिर का निरीक्षण, कमेटी से की बातचीत
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र की नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी के वार्ड नंबर-3 स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर का थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने गश्त के दौरान निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर कमेटी के सदस्यों से बातचीत कर महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी ली।
मंदिर कमेटी के सदस्यों ने थाना प्रभारी को बताया कि जयंती के अवसर पर मंदिर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। थाना प्रभारी ने कार्यक्रमों के संबंध में कमेटी के सदस्यों से चर्चा की। इस दौरान क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर भी आवश्यक जानकारी ली गई। इस मौके पर हलका इंचार्ज वीरेश कुमार, सूर्यपाल सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़
























