
गढ़मुक्तेश्वर खादर में नहीं बिकेगी कच्ची शराब, आबकारी टीम हुई एक्टिव
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड की आबकारी टीम ने तय कर लिया है कि गढ़मुक्तेश्वर के खादर क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार नही पनपने दिया जाएगा।
आबकारी विभाग द्वारा ग्राम नयागांव व ग्राम चकलाठिरा में दी गई दबिश के दौरान ग्राम नयागांव के जंगल से लगभग 35 ली0 कच्ची शराब बरामद की है।
जनपद हापुड के आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण व बिक्री पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत गुरुवार को प्रियंका गुप्ता आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 2 , मय स्टाफ द्वारा गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के अतर्गत ग्राम नयागांव , ग्राम चकलाठिरा में दबिश दी गई । दबिश के दौरान ग्राम नयागांव के जंगल से लगभग 35 ली0 कच्ची शराब बरामद की गई ।अवैध शराब की रोकथाम हेतु इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़

























