
पिलखुवा में चार घरों में चोरी की कोशिश, दो घरों को बनाया निशाना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के अनवरपुर गांव में चोरों ने चार घरों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदातों को अंजाम देने का प्रयास किया। चोर दो घरों से नकदी और कीमती सामान चोरी करने में सफल रहे, जबकि दो अन्य घरों से उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, 20 अक्टूबर को दोपहर करीब दो बजे ग्रामीण अमन तोमर के घर की अलमारी से 52 हजार रुपये की नकदी, सोने की अंगूठी और एक सिलेंडर चोरी कर लिया गया। इसके अलावा, भूपेंद्र उर्फ झंगीरस के घर से करीब 10 हजार रुपये चोरी होने की बात सामने आई है।
वहीं, चोरों ने अनुराग और रघुनाथ सिंह के घरों में भी घुसकर चोरी का प्रयास किया, लेकिन वहां से कोई सामान नहीं ले जा सके। गांव में एक साथ कई घरों को निशाना बनाए जाने से ग्रामीणों में चिंता का माहौल है।
मामले में कोतवाली प्रभारी मनोज बलियान ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480

























