
हापुड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार की मौके पर मौत
हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम महमदपुर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां कार की टक्कर लगने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम महमदपुर के पास एक कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार टेकचंद, निवासी ग्राम माधापुर, थाना सिंभावली, जनपद हापुड़ की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और बाबूगढ़ थाना पुलिस को सूचना दी। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365

























