
हापुड़: धौलाना पुलिस को बड़ी सफलता, चेकिंग के दौरान 2 शातिर अभियुक्त अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस का अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। इसी कड़ी में थाना धौलाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए 2 अभियुक्तों को धर दबोचा है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 2 अवैध चाकू बरामद किए हैं।
मामला जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र का है, जहां अपराध की रोकथाम और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने ग्राम बासतपुर से दो संदिग्ध युवकों को रोककर पूछताछ की और उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने दोनों के पास से 2 अवैध चाकू बरामद किए। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान:अंकित पुत्र राकेश (निवासी: ग्राम डोमा टीकरी, थाना कपूरपुर, जनपद हापुड़) मोनू पुत्र मुकेश (निवासी: ग्राम डोमा टीकरी, थाना कपूरपुर, जनपद हापुड़) के रूप में हुई है। धौलाना पुलिस ने गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़

























