
साइबर फ्रॉड के शिकार हुए व्यक्ति को हापुड़ पुलिस ने दिलाई राहत, 21 हजार की ठगी में से 15 हजार की नकदी कराई वापस!
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना धौलाना की साइबर सेल टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
साइबर ठगी के शिकार हुए पीड़ित सुभाष (पुत्र जगदीश), निवासी निधावली (थाना धौलाना, जनपद हापुड़) के साथ जालसाजों ने 21,000 रुपये की फ्रॉड की घटना को अंजाम दिया था। मामला संज्ञान में आते ही धौलाना साइबर सेल ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की।
पुलिस की इस तत्परता के चलते पीड़ित सुभाष को उनके ठगे गए 21,000 रुपयों में से 15,000 रुपये की नकदी सफलतापूर्वक वापस करा दी गई है। अपनी कमाई का पैसा वापस मिलने पर पीड़ित ने हापुड़ पुलिस की कार्यप्रणाली की जमकर सराहना की और पुलिस का धन्यवाद जताया।
हापुड़ पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि:
खाते से धोखाधड़ी या ऑनलाइन पैसे निकलने की स्थिति में बिना देरी किए तुरंत 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराएं।
किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना बैंक खाता संख्या, ओटीपी (OTP), पिन (PIN) या सीवीवी (CVV) नंबर भूलकर भी साझा न करें।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*
























