
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में बिजली घर के पास हापुड़ से बाबूगढ़ छावनी के रास्ते पर टेंपो व बाइक की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। इस दौरान एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। हादसे में एक व्यक्ति, उसकी दो पुत्रियां और दो बेटे घायल हुए हैं।
मामला गुरुवार का है जब बाबूगढ़ क्षेत्र में हापुड़ से बाबूगढ़ के रास्ते पर बिजली घर के पास ऑटो व बाइक की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे में राहुल पुत्र सलाउद्दीन, जिशान व फेस पुत्रगण राहुल, अंशी व गुलशन पुत्री राहुल निवासीगण बाबूगढ़ घायल हो गए जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671

























