
👁 3 views Views
गुंडों पर नकेल डालने हेतु पुलिस गश्त
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):गुंडों पर नकेल डालने के लिए जनपद हापुड में रात्रि गश्त निरन्तर जारी है। पुलिस अधीक्षक मधुवन कुमार सिंह के निर्देशन में हापुड जनपद में अपराध नियंत्रण, शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना प्रभारियों ने बुधवार की रात पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों,बाजार व मार्गों आदि में पैदल गश्त की।
गश्त के दौरान पुलिस ने संदिग्ध की तलाशी ली और कडी पूछताछ की।पुलिस ने वाहन भी चैक किए और अतिक्रमणकारियो से अवैध कब्जे हटाने को कहा।पुलिस ने व्यापारियों से कहा कि सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे चालू रहें।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025

























