
👁 21 views Views
रामलीला मैदान में दबंगों ने पकड़ कर युवक को धुना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की दिल्ली रोड पर स्थित रामलीला मैदान में किसी बात को लेकर दबंगों ने युवक को पीटा। इस दौरान युवक लहूलुहान हो गया जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पीड़ित ने मामले में दबंगों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
मामला मंगलवार की रात का है जब बड़ी संख्या में लोग हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला का मंचन देखने के लिए व मनोरंजन आदि के लिए पहुंचे। इसी बीच कुछ दबंगों ने एक युवक पर लात-घूंसों की बरसात कर दी। इसके बाद युवक घायल हो गया जिसे चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई गई।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010
























