
👁 17 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन अवध राजू के कार्यकर्ता व पदाधिकारी बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी समस्याओं को लेकर सीडीओ हापुड़ श्रुति शर्मा को ज्ञापन सौंपकर मामले में उचित कार्रवाई की मांग की।
- रीगल धर्म कांटे की बराबर वाली गली में सफाई व्यवस्था बहुत ज्यादा खराब है और नालियों का बेहाल है कोई भी सफाई कर्मचारी सफाई नहीं करते और नालियां बुरी तरीके से भरी रहती हैं.
02.मजीदपुर 11और 12 रखवाली नंबर गली के अंदर नाली व्यवस्था सड़क व्यवस्था की बहुत ज्यादा परेशानी है. गली के अंदर पानी खड़ा हो जाता है और जो वहां के रहने वाले लोग हैं. वह बहुत ज्यादा परेशान हो जाते हैं नहीं तो वहां नालियां बनी हुई है और ना ही गाली बनी हुई है - मजीदपुर गली नंबर जीरो में मेरे घर के सामने जबरन गोबर डाला जाता है. कई बार नगर पालिका मैंने शिकायत करने के बावजूद भी अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ.
- रामपुर रोड पर रामपुर को जाने वाले रास्ते पर 24 घंटे सड़क पर पानी भरा रहता है और पानी भरने के कारण सड़क में गड्ढे हो गए हैं आए दिन वहां हादसे होते रहते हैं और जो वहां सीवर लाइन डाली हुई है उनके मैनहोल भी टूट जाते हैं.
- मजीदपुर में ओवरलोड वाहन रात में निकलते हैं जिससे चिंता बनी रहती है.
- नवाज़ीपुरा नगीना मस्जिद के सामने किठोलिया वाला मोहल्ला के अंदर सड़क नाली टूटी हुई है और नालियों का पानी सड़क पर रहता है पानी सड़क पर रहने के कारण सड़क में गड्ढे हैं.
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480

























