
हापुड़ में बेटे को बचाने दौड़े पिता के सिर पर मारी ईंट, बेटी के कपड़े फाड़ने का आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में विवाद के दौरान बेटे को बचाने पहुंचे पिता पर आरोपियों ने ईंट से हमला कर दिया। हमले में पिता के सिर पर गंभीर चोट आई। वहीं, बीच-बचाव करने पहुंची युवक की बहन के साथ भी मारपीट करने और उसके कपड़े फाड़ने का आरोप है। पीड़ित की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, 16 अक्टूबर की शाम करीब छह बजे एक युवक कचहरी से अपने घर पहुंचा था। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले साहिल और उसकी मां बबीता ने युवक के बेटे को गाली देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने भुगतने की धमकी दी।
आरोप है कि रात करीब साढ़े दस बजे रविंद्र, उसकी पत्नी बबीता और बेटा साहिल अपने साथियों के साथ पीड़ित के घर पहुंचे। यहां उन्होंने ईंटें फेंकनी शुरू कर दीं और घर में तोड़फोड़ की। आरोपियों ने युवक के बेटे को घर के अंदर से खींचकर बाहर निकाला और उसके साथ मारपीट की।
बेटे को बचाने के लिए रविंद्र आगे आया तो आरोपियों ने उसके सिर पर ईंट से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, अपने भाई को बचाने पहुंची उसकी बहन के साथ भी मारपीट करने और उसके कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया गया है।
घटना के बाद घायल का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश सिंह के अनुसार, मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और पुलिस जांच कर रही है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
























