
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82
मछली पकड़ने गया व्यक्ति नहर में डूबा, तलाश शुरू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के रावली पुल के पास मंगलवार की दोपहर ऊपरी गंग नहर में मछली पकड़ने गया व्यक्ति गहरे पानी में जाने के दौरान डूब गया जिसे देर रात तक गोताखोरों ने ढूंढा लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। व्यक्ति को ढूंढने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।
गांव खिचरा की सोनी कॉलोनी निवासी संजीत अपने साथी रोशन कुमार के साथ नहर पर मछली पकड़ने के लिए गया था। नहर में पैर फिसलने से वह पानी में चला गया और साथ ही रोशन ने शोर मचाकर साथियों को अन्य लोगों को बुलाया। आपको बता दे कि संजीत मूल रूप से मुजफ्फरपुर जनपद का रहने वाला है। वह यूपीएसआईडीसी स्थित औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम करता है। पत्नी व दो बच्चों के साथ सोनी कॉलोनी में रहता है। पुलिस व गोताखोर युवक की तलाश करने में जुटे है। एनडीआरएफ की मदद मांगी गई है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com

























